Azamgarh News: घर में घुसकर बीस लाख की चोरी
आजमगढ़, जुलाई 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव में बुधवार देर रात चोर घर में घुसकर नगदी-जेवरात समेत करीब बीस लाख के सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दिलौरी निवासी गोरखनाथ यादव पुत्र स्व. खुड़मुल्ली यादव दुबई में नौकरी करते हैं। करीब दो माह पहले वह घर आए थे। वह अपने दो भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। रोज की तरह बुधवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। देर रात करीब 2:30 बजे गोरखनाथ की नींद खुली तो बेड के पास रखा बॉक्स गायब मिला। पत्नी को जगाने के बाद जब दोनों बाहर निकलने लगे तो दरवाजा बाहर से बंद था। किसी तरह बाहर निकलकर देखा तो घर के दो कमरों के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.