Azamgarh News: घर बैठे कुटूंब रजिस्टर की मिलेगी प्रमाणित नकल
आजमगढ़, अगस्त 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़। परिवार (कुटूंब) रजिस्टरों का डिजिटलाइजेशन होने के बाद ग्रामीण घर बैठे ई- डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल और ई-साथी (इंटीग्रेटेड सर्विस) पोर्टल पर के माध्यम से प्रमाणित नकल प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए पहले सिटीजन लॉगिन के जरिए पंजीकरण करना होगा। इसके बाद कुटुंब रजिस्टर की नकल के विकल्प पर आवेदन करना होगा। आवेदन में परिवार के मुखिया का नाम, पता, परिवार के सदस्यों की संख्या, आधार नंबर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद परिवार रजिस्टर की प्रमाणित डिजिटल नकल ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.