आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में सोमवार की शाम युवक का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहब्बतपुर गांव निवासी 23 वर्षीय अभिषेक राजभर महाराष्ट्र के पुणे में फर्नीचर का काम करता था। वह एक माह पूर्व घर आया था। सोमवार को पड़ोस में एक व्यक्ति का निधन हो गया था। वह दाह संस्कार में शामिल होने शहर के राजघाट आया था। घर जाने के बाद अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। देर शाम तक दरवाजा नहीं खुला। शाम को मां सीता उसे बुलाने लगी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसने दीवार में बने छेद से देखा तो अभिषेक का शव छत छत के चुल्ले ...