Azamgarh News: घर के बाहर फायरिंग करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा
आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव में गुरुवार की रात परिजनों के साथ घर के बरामदे में बैठे युवक के साथ गालीगलौज और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नैपुरा गांव निवासी ऋषिकेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे घर के बरामदे में अपनी पत्नी विमला देवी, भतीजे काजू यादव, भतीजी अर्पिता यादव और छोटे भाई राकेश यादव के साथ बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग उनके दरवाजे पर आए। इनमें मनीष उर्फ हंटर उर्फ गोलू पुत्र अखिलेश यादव ग्राम असनी थाना निजामाबाद, आदर्श यादव उर्फ हंटर यादव पुत्र अवधेश यादव ग्राम मोहनपुर थाना निजामाबाद और एक अज्ञात शामिल थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.