Azamgarh News: ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़, अगस्त 25 -- Azamgarh News: रानी की सराय,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक परिसर में सोमवार को ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यो की पत्रावली मुख्यालय भेजने में छह फीसदी का लाभांस मांगने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पूर्व बैठक में निर्णय हुआ था कि विकास कार्य की पत्रावली जिला मुख्यालय एक सप्ताह मे भेजी जाय। लेकिन एक सप्ताह से अधिक हो जाने के बाद भी अभी तक पत्रावली नही भेजी गई। प्रधानो ने आरोप लगाया कि लाभांश का छह प्रतिशत मांगा जा रहा है, जो अनुचित है। इस दौरान राहुल तिवारी,दयाराम,गुलाबचंद,प्रिंस,सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.