Azamgarh News: ग्राम पंचायतों और नगर पालिका के बीच फंसी नालों की सफाई
आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर से सटे सीमावर्ती गांव और मोहल्लों में सफाई न होने से जहां नाले और नालियां चोक हो गए हैं, वहीं गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्राम पंचायतों और नगर पालिका के बीच आपसी खिचातानी के बीच जलजमाव और गंदगी की समस्या का दंश आम लोग झेल रहे हैं। शिकायत करने के बाद जहां सुनवाई नहीं हो रही, वहीं नगर पालिका के अधिकारी और ग्राम प्रधान एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। शहर के दक्षिणी सीमावर्ती ग्राम पंचायत पल्हनी दो भागों में बंटा हुआ है। इस ग्राम पंचायत के सरस्वती नगर, बेलइसा कालोनी, पल्हनी नई कालोनी का आधा हिस्सा नगर पालिका और आधा ग्राम पंचायत में हैं। जबकि आंशिक ग्राम पंचायत नीबी, सलारपुर नगर पालिक क्षेत्र में है। इसी प्रकार से शहर के पश्चिमी क्षेत्र हरबंशपुर मोहल्ला में डीएम आवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.