आजमगढ़, नवम्बर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को ग्रामीण इलाकों में भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने के लिए दोपहर बाद से ही गांवों के नदी, तालाब, पोखरों और अन्य जलाशयों के किनारे बने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। शाम होते-होते घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सिर पर दउरा और हाथों में पूजन सामग्री लेकर पहुंचे व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घाटों पर पहुंचीं व्रती महिलाओं ने वेदी पूजन के बाद पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट छठ मइया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से गूंज उठे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने सामूहिक रूप से पर्व मनाया। व्रति...