Azamgarh News: ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क मरम्मत का काम
आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के छाऊ से परशुरामपुर तक जाने वाले करीब तीन किमी जर्जर मार्ग की पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मरम्मत कराई जा रही थी। मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मरम्मत में डामर की मात्रा कम रखी जा रही थी और गिट्टी भी मानक के अनुरूप नहीं डाली जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रधान हरिश्चंद्र यादव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराया गया तो मार्ग जल्द ही फिर से खराब हो जाएगा। प्रधान और ग्रामीणों के विरोध के बाद मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.