आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जहानागंज थाना की पुलिस ने 11.33 किलोग्राम गांज के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को बजहा पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने संदिग्धावस्था में अनिल कुमार राय निवासी पदुमपुर दुमर्सन थाना मसरख जनपद सारण (छपरा) बिहार और लालबाबू राय निवासी सरदारगंज थाना मसरख जनपद सारण (छपरा) बिहार को पकड़ा। उनके पास से 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सीओर सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि ऑपरेशन त्रिशूल में कामयाबी मिली है। अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा गया है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: 11 किलोग्राम गांज के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...