आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: पल्हना/तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खंड पल्हना क्षेत्र के भारथीपुर गांव स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र मियापुर वासुदेवा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग ग्रामीणों ने अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद गोवंशों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण शामिल। अभियान के दौरान गो संरक्षण केंद्र परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने परिसर में फैले कचरे को हटाया और गोवंशों के बैठने के स्थान को स्वच्छ बनाया। इसके बाद सभी ने गोवंशों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर गोसेवा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य ...