आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण और चिकित्सा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ ने गोवंशों के समुचित रखरखाव को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जनपद के सभी गो आश्रय स्थलों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराते हुए गोसेवा पर बल दिया जाएगा। साथ ही अभियान के दौरान पशुपालन विभाग की विभिन्...