आजमगढ़, अगस्त 12 -- Azamgarh News: महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोलहटा कमाल गांव में सोमवार की रात भोजन बनाते समय रेगुलेटर से गैस लिकेज होने से आग पकड़ ली। जिसे तीन लोगों की रिहायशी मड़ई और उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। महराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल गांव निवासी हरेंद्र निषाद के परिवार की महिलाएं सोमवार की रात को भोजन बना रहे थे। इस दौरान रेगुलेटर से गैस रिसाव होने से आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के लोग किसी तहर से जान बचा कर मड़ई से बाहर निकल गए। तेजी से फैली आग आस-पास के दो और मड़ई को अपने चपेट में ले लिया। परिजनों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने अग्निशमन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड पहुंचने के पहले ही गांव के लोगों ने...