Azamgarh News: गुणवत्तापूर्ण भोजन देने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
आजमगढ़, अगस्त 25 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नवोदय विद्यालय जीयनपुर का सोमवार को उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्रों एवं अन्य स्टाफ से पठन-पाठन समेत अन्य जानकारियां लीं। उन्होंने मेस का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण भोजन छात्रों को समय पर उपलब्ध हो। भोजन मेन्यू के अनुसार छात्रों को भोजन उपलब्ध कराया जाए। यदि इसमें लापरवाही पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्रों ने भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा और डॉक्टर सभी छात्र-छात्राओं का चेकअप करेंगे। यह भी पढ़ें- Kausamb...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.