आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। गिरिजा, शारदा बैराजों से 2 लाख 33 हजार 187 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी का जलस्तर शनिवार रात से एक सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ने लगा। इससे पहले नदी में घटाव हो रहा था। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं। जलस्तर घटने के कारण कई जगहों पर नाव का संचालन बंद कर दिया गया था। लोग पैदल पानी के रास्ता से होकर मजबूरी में आवागमन कर रहे हैं। रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए लोग घुटने तक पानी में चलकर पैदल आने-जाने के लिए विवश हैं। बाढ़ के पानी के तेज बहाव के चलते क्षेत्र के कई संपर्क कट गए हैं। जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जल स्तर में घटाव के बाद हो रही बढ़ाव से कटान के साथ ही बाढ़ के पानी से गांवों के घि...