आजमगढ़, अगस्त 29 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दसमड़ा गांव के सीवान में स्थित कुएं में शुक्रवार की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला भोर में घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थाना क्षेत्र के दसमड़ा गांव निवासी 52 वर्षीय संगीता देवी के पति योगेंद्र यादव मुंबई में रहते हैं। घर पर वह बच्चों के साथ रहती थी। परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शुक्रवार की भोर में वह घर से निकल गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई। यह भी पढ़ें- गांव के बाहर कुंआ में मिला महिला का शव काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद गांव लोग सीवान में उसकी तलाश करने लगे। घर से करीब आधा किमी दूर वह कुएं में गिरी मिली। इसक...