आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ हर घर तिरंगा अभियान-2026 जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में उत्सव और उल्लास के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव की पगडंडियों से लेकर कलक्ट्रेट मुख्यालय तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें तिरंगा रैली, तिरंगा पदयात्रा, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा प्रकाश सज्जा एवं अलंकरण, तिरंगा प्रेरित कलाकृतियां, स्वतंत्रता दिवस विषयक क्विज, भाषण, निबंध, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में प्रभात फेरी, तिरंगा रैली, पदयात्रा, सांस...