आजमगढ़, नवम्बर 18 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोयलसा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खदेरूपट्टी में कटोही गांव के उचित दर विक्रेता के चयन के लिए मंगलवार को खुली बैठक हुई। चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी रही। कोटेदार पद के लिए सोनी तिवारी पत्नी सत्येंद्र और लालिमा यादव पत्नी सुरेंद्र ने नामांकन किया। जिसमें सोनी तिवारी को 329 लोगों का समर्थन मिला। लालिमा यादव को 372 लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। इस प्रकार लालिमा ने 43 लोगों के समर्थन से कोटेदार चुने जाने में सफलता हासिल की। चुनाव अधिकारी बीडीओ कोयलसा रामसागर सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव सुबोध चंद और एडीओ एजी मंडलेश राव की देखरेख में कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक हुई। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में गहमागहमी बनी रही। सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुन...