Azamgarh News: गरबा की थाप पर थिरके छात्र-छात्राएं
आजमगढ़, अक्टूबर 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार शाम को डांडिया महोत्सव से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा माँ दुर्गा स्तुति और महिषासुर वध की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। महोत्सव में दुर्गा शक्ति डांडिया ग्रुप और जय अंबे गरबा ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक गरबा और डांडिया की प्रस्तुति दी । पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर गरबा किया। पूरा परिसर माता के जयकारों और गरबा गीतों से गूंज उठा।कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति को जीवंत रखते हैं और विद्यार्थियों में एकता व ऊ र्जा का संचार करते हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.