Azamgarh News: गड्ढे में तब्दील सड़क लोगों के लिए बनी मुसीबत
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। सठियांव ब्लाक के खेमऊपुर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला मार्ग खस्ताहाल है। मार्ग पर बने जगह-जगह गड्ढे के चलते राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन कोई न कोई राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण राजू सिंह,अशोक कुमार,विनोद यादव,राजकुमार आदि ने बताया कि मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित जिम्मेदारों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक सड़क को गड्ढामुक्त करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.