Azamgarh News: गंभीरपुर बाजार में नाला जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: मोहम्मदपुर,आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर स्थित गंभीरपुर बाजार में बारिश के दौरान सड़क पर लगभग आधा फिट पानी भर जाने से पैदल यात्रियों, बाइक सवारों एवं अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। उन्हें जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। पूर्व में आजमगढ़-जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया था। सड़क चौड़ीकरण के साथ जल निकासी के लिए सड़क किनारे नाले का निर्माण भी कराया गया। कई स्थानों पर नाला ढका नहीं गया। कचरा एवं मिट्टी जमा होने के कारण नाला जगह-जगह जाम हो गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आनन-फानन में हुई नाले की उड़ाही, बारिश में खुली व्यवस्था की पोल समुचित सफाई और रखरखाव न होने से बारिश का पानी सही ढंग से निकल नहीं पाता है। नाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.