आजमगढ़, सितम्बर 8 -- Azamgarh News: निजामाबाद,हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद के मस्जिदिया गांव के बनी नालियों की सफाई न होने से कई जगह-जगह चोक हो गए हैं। जिससे ओवर फ्लों होकर सड़क पर गंदा पानी बह रह है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी से लेकर कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। कस्बा के निकट स्थित मस्जिदिया गांव के लोग रास्ते पर गंदे पानी के भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। नाली की सफाई न होने से नालियां गंदगी से बजबजा रही है। नाली का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों को आने जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव, नुरूलहोदा, अदनान, अबुल वकार, माजिद आदि ने बताया कि कहा कि गांव की नालियां वर्षों से बजबजा रही हैं...