Azamgarh News: खानपान की लापरवाही से बढ़ीं पेट की दिक्कतें
आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीपावली पर खानपान की लापरवाही से पेट की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अधिक मिठाई और तले भोजन से पाचन तंत्र बिगड़ रहा है। मंडलीय अस्पताल सहित सरकारी अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीमार होने वालों में 20 से 40 वर्ष के युवा अधिक हैं। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर खान-पान में लापरवाही से लोगों के पेट में दिक्कत हो रही है। बीते तीन दिनों में पेट के मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। अधिक मिठाई और तेल वाले भोजन करने से पाचन तंत्र प्रभावित हुआ है। उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को ओपीडी में 40 मरीज आए। जिसमें करीब आधे लोग पेट की समस्या से पीड़ित रहे। त्योहारों पर खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.