आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहाने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में आठ दिनों से वृद्ध जारी है। डिघिया गेज पर खतरा बिंदु से 20 सेमी उपर नदी बह रही है। जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गई है। जिससे देवारा वासी दहशत में है। चौबीस घंटे में डिघिया गेज पर 13 सेमी और बदरहुआ पर 14 सेमी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : परमान नदी खतरे से ऊपर, चौथे दिन भी जलस्तर में वृद्धिकटान का प्रभाव घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्र में पढ़ने वाले गांव के पास कटान कर रही है। चक्की हाजीपुर, पर्शिया में घाघरा नदी खेती योग्य भूमि घाघरा नदी काट रही है। वहीं सहबदिया में खेती की जमीन काटते हुए आबादी की तरफ नदी बढ़ रही है। कटान को रोकने के लिए बाढ़खंड द्वारा किये जा रहे बचाव कार्य के बाद...