Azamgarh News: क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर को बनाने की मांग
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: रानी की सराय। क्षेत्र के जलालपुर हाईवे के पास बना स्पीड ब्रेकर छह माह में क्षतिग्रस्त हो गया। स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त होने से तेज रफ्तार से वाहनों के आने-जाने से लोग दुर्घटना की आशंका से सशंकित रहते हैं। पूर्व में यहां ब्रेकर न होने से दो दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हुई। जिसमें चार लोगों की जाने चली गई थी। छह माह पूर्व तीन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाया गया। स्पीड ब्रेकर बनने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली थी। नागरिकों ने क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर को बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.