Azamgarh News: कौमुदी ने कूडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, बढ़ाया मान
आजमगढ़, अक्टूबर 16 -- Azamgarh News: अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया के पुरवा निवासी ज्ञानेंद्र दुबे की आठ वर्षीय पुत्री कौमुदी दुबे ने गोरखपुर में आयोजित नौवीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में लगातार तीन मुकाबले जीतकर कौमुदी ने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।कक्षा पांच की छात्रा कौमुदी पिछले नौ-दस महीनों से अतरौलिया स्थित अल्टीमेट स्पोर्ट क्लब में कोच प्रियंव मिश्रा के मार्गदर्शन में कूडो का प्रशिक्षण ले रही हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले वह जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और उत्साहवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.