आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज क्षेत्र के मोलनापुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान मुंबई से संचालित की जा रही थी। गांव के कुछ लोागें को दो-तीन माह से राशन नहीं मिला। शिकायत मिलने पर पहुंची जिला पूर्ति विभाग की टीम ने जांच की तो पोल खुल गई। जांच में 77 क्विंटल चावल और 22.88 क्विंटल गेहूं का गबन पाया गया। पूछताछ में पता चला कि कोटेदार मुंबई में थ और गांव में उसके भाई और पत्नी कोटा की दुकान संचालित कर रहे थे। पूर्ति निरीक्षक जहानागंज की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। जहानागंज ब्लाक के मोलनापुर गांव में कोटा की दुकान शर्मेय यादव के नाम से है। दो-तीन माह से गांव में राशन का वितरण कम हो रहा था। गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ राशन की कालाबाजारी करने और मुंबई में होने की शिकायत की थी। जहानागं...