Azamgarh News: कोटेदार पर अनाज की कालाबाजारी का केस दर्ज
आजमगढ़, अगस्त 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। राशन की कालाबाजारी के आरोप में ढोलीपुर गांव के कोटेदार के खिलाफ जीयनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्ति निरीक्षक के औचक निरीक्षण के दौरान दुकान के स्टॉक में 50 बोरी चावल और 12 बोरी गेहूं कम पाया गया था। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने उचित दर विक्रेता नागेंद्र प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अजमतगढ़ के पूर्ति निरीक्षक ब्रजेश दूबे एवं हरैया ब्लाक के पूर्ति निरीक्षक पंकज कुमार यादव ने ढोलीपुर स्थित उचित दर दुकान का औचक निरीक्षण किया था। यह भी पढ़ें- Mathura News: फॉलोअप : इगलास ले जाया जा रहा था राशन का चावल जांच टीम के पहुंचते ही कोटेदार नागेंद्र प्रसाद दुकान छोड़कर चले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.