आजमगढ़, अगस्त 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली बिल जमा कराने की समीक्षा में जिले के कोटेदार जय प्रकाश यादव ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जय प्रकाश यादव ने विगत माह ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली बिल जमा कराने के कार्य से 16,015 रुपये का कमीशन अर्जित किया। प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें यह सम्मान मिला। इस अवसर पर जिला इंजीनियर आशीष कुमार वर्मा और डिवीजनल मैनेजर सुशांत कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। जिला इंजीनियर ने बताया कि सरकार ने कोटेदारों को राशन वितरण के साथ ही बिजली बिल जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: अपडेट : सुनिता ने बिजली सखी...