आजमगढ़, सितम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। भारत विकास परिषद शाखा के तत्वाधान में नगर के एक होटल के सभागार में रविवार की देर शाम को तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में अनुराधा पांडेय प्रथम, अंशु अस्थाना द्वितीय एवं ज्योति मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। संस्था की मातृ शक्तियों द्वारा कैसे खेले जईबू सावन में कजरिया, हमसे खेतवा में धान ना रोपाई पिया जैसे कजरी गीत प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद हरतालिका तीज पर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। श्रीकृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां देखने को मिली। सरोज यादव द्वारा स्वागत गीत एवं वंदे मातरम का गायन किया गया। वही यशा दूब...