आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: अतरौलिया, आजमगढ़। मदरसा अरबीया टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक मंत्री ओम प्रकाश राजभर से सोमवार को अतरौलिया डाक बंगला में मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मदरसा अरबीया के अध्यापकों ने कैश लेस इलाज की सुविधा, अध्यापकों और कर्मचारियों की एरियर की धनराशि की तत्काल भुगतान और जिन मदरसों के अध्यापकों और कर्मचारियों का एग्रीमेंट अल्पसंख्यक अधिकारी द्वारा रोका गया है, उसे तत्काल जारी करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...