आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले के 2174 कोटेदारों के यहां कैंप लगाकर राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। करीब पांच लाख लोगों के पात्र सूची में शामिल होने के बाद भी उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। जिसमें सबसे अधिक अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारक हैं। जिले के 19 लाख 91 हजार 721 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। करीब 14 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बना है। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सामाजिक-आर्थिक और जाति गणना (एसईसीसी) 2011 के आधार पर 494614 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके साथ ही एसईसीसी 2011 के डाटा से छूटे हुए गरीब और वंचित परिवार के 71024 लोगों का आयुष्मान कार्ड तैयार किया जाना है। अंत्योदय कार्डधारकों का 323760, पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों का 960218, श्रम ...