आजमगढ़, सितम्बर 8 -- Azamgarh News: मेहनगर । बाल विकास परियोजना मेहनगर एवं पल्हना के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मेहनगर ब्लॉक परिसर में तहसील स्तरीय पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैम/कुपोषित श्रेणी से बाहर निकलकर स्वस्थ हुए बच्चों और उनके परिजनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सीडीपीओ मेहनगर भैयालाल ने आंगनबाड़ी केंद्र कंझरी के अयनांश कुमार की माता शशिकला देवी तथा आंगनबाड़ी केंद्र रामगढ़ की इशिका की माता प्रमिला देवी को सम्मानित किया। स्वस्थ हुए बच्चों को टिफिन तथा उनकी माताओं को साड़ी प्रदान की गई। इस दौरान बच्चों को नियमित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और समय से आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।एनआरसी यह भी पढ़ें- कुपोषण को मात देने वाले 20 बच्चों का सम्मान में बच्चों को भर्ती कराने तथा अभिभावकों को इ...