आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन मण्डल के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गई। निर्धारित समय के भीतर कुल 15 प्रत्याशियों में किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया, जबकि जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। इसके साथ ही संघ के दो प्रमुख पदों के लिए मुकाबला तय हो गया है, जबकि अन्य सभी पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान 18 को चुनाव की प्रक्रिया नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की यह पूरी प्रक्रिया वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश राय, चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्र एवं समिति सदस्य प्यारे मोहन श्रीवास्तव, राजबहादुर यादव और शत्रुघ्न सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। मुख्य मुकाबले ...