आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के समसाबाद गांव के पास मझुई नदी में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद शनिवार को उतराया हुआ शव मिला। एनडीआरएफ की टीम किशोर को तलाश रही थी। किशोर का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी 14 वर्षीय प्रियांशु पुत्र पप्पू गौतम अपने साथियों के साथ क्षेत्र के दूबे का पूरा गांव के पास मझुई नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से प्रियांशु की तलाश की जा रही थी। एनडीआरएफ की टीम ने भी नदी मेें तलाश की। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: मझुई नदी में नहाने गया किशोर डूबा शनिवार की सुबह घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर नदी में उतराया हुआ शव मिला। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नाव पलटने से डूबे किशोर का...