आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के भीखपट्टी गांव में गुरुवार को काली माता मंदिर को लेकर चल रहा विवाद बढ़ा गया। दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो पक्षों को समझाकर शांत कराया। सहमति न बनने पर दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों को थाना ले गई। एसडीएम की उपस्थिति में घंटो पंचायत चली। न्यायालय का फैसला आने तक दोनों पक्षों को संयम बरतने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि काली माता की मूर्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष का कहना है कि उनके पूर्वज लंबे समय से यहां पूजा-पाठ करते चले आ रहे हैं और यह स्थान उनकी आस्था का केंद्र है। यह भी पढ़ें- Palamu News: धार्मिक स्थल को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ा दूसरे पक्...