आजमगढ़, नवम्बर 17 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर सोमवार की शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। अपने घर के सामने खड़ी महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मनरा गांव निवासी 60 वर्षीय श्यामलाल सोमवार को फूलपुर बाजार गए थे। शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे। जगदीशपुर गांव में पांडेय पुरा जाने वाले रास्ते के पास सरायमीर की तरफ से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार ने घर के सामने खड़ी 44 वर्षीय सावित्री पत्नी शिवचंद को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मौका मिलते ही कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो...