Azamgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार राजगीर की मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार राजगीर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शहर कोतवाली के हीरापट्टी निवासी 36 वर्षीय रामजनम चौहान राजगीर का काम करते थे। जबकि पत्नी आरती जहानागंज के राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। शुक्रवार की सुबह रामजनम चौहान अपनी पत्नी आरती को विद्यालय छोड़ने गए थे। पत्नी को छोड़कर वे बाइक से घर लौट रहे थे। बद्दोपुर गांव के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। हादसे में रामजनम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.