आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: अंबारी (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसुदिया गांव के पास शुक्रवार की दोपहर कार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार और टेंपो सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत नाजुक है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियार ईदगाह निवासी टेंपो चालक 23 वर्षीय मुस्तकीन शुक्रवार की दोपहर सवारियां लेकर शाहगंज की ओर जा रहा था। टेंपो में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसुदिया गांव निवासी 51 वर्षीय प्रमिला पत्नी स्व. राजनाथ चौहान, नियाउज गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश, पलिया अदाई गांव निवासी 38 वर्षीय मो. अशरफ, पवई थाना क्षेत्र के करौजा गांव निवासी 60 वर्षीय अंतरध्यानी पत्नी रामलवट गोंड और एक अन्य व्यक्ति सव...