Azamgarh News: कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
आजमगढ़, अगस्त 1 -- Azamgarh News: बरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के समीप शुक्रवार की शाम को कार की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। सरायमोहन गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश सरोज घटना के समय घर से साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। वह गाव के समीप हाइवे पर पहुंचा था। उसी दौरान आजमगढ़ से जौनपुर की ओर जा रहे कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.