Azamgarh News: कार और टेंपो की टक्कर में आठ लोग घायल
आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीरा गांव स्थित संत निरंकारी भवन के समीप शनिवार की सुबह टेंपो और कार में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत आठ लोग घायल हो गए। बरदह थाना क्षेत्र के बक्शपुर गांव के प्रधान मोहम्मद सबीर के परिजन मुंबई से ट्रेन से शनिवार की सुबह जौनपुर आए थे। सबीर जौनपुर से परिजनों को कार से लेकर घर आ रहे थे। भीरा गांव के संत निरंकारी भवन के पास अचानक कार का अगला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टेंपों से टकरा गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गए। इस दुर्घटना में टेंपो चालक 20 वर्षीय किशन, 23 वर्षीय रीना निवासी गिड़उर, 20 वर्षीय जय यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.