Azamgarh News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु आज लगाएंगे आस्था की डुबकी
आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर जिले के प्रमुख संगमों और सरोवरों पर मंगलवार की सुबह श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस स्नान और मेले को लेकर समितियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार अवंतिकापुरी धाम के मंदिर परिसर के साथ ही सरोवर और आस-पास के क्षेत्रों में मंदिर समितियों की ओर से साफ-सफाई पूरी कर ली गई है। स्नान के दौरान सरोवर में गहरे पानी में जाने से श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए रस्सी बांध दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। अवंतिका सेवा समिति के अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि स्नान और मेले की तैयारी पूरी हो गई है। दुकानें एक दिन पहले ही लग गईं और जगह सुरक्षित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.