आजमगढ़, जुलाई 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही में बुधवार को दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों की डायल 112 में तैनाती थी। तीन दिन पूर्व उनकी पीआरवी वैन जहानागंज थाना क्षेत्र में दीवार से टकरा गई थी। पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को जानकारी नहीं दी थी। डायल 112 के पीआरवी वैन पर मुख्य आरक्षी बृजलाल पटेल, आरक्षी कमलेश गौड़ की तैनाती जहानागंज में थी। पीआरवी चालक होमगार्ड राधेश्याम ने लापरवाहीपूर्वक पीआरवी वाहन चलाकर पांच जुलाई को दीवार में टक्कर मार दी थी। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। गांव के लोगों ने विरोध किया था। पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को घटना से अवगत नहीं कराया था। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी ने विभागीय जांच बैठाई थी। बुधवार को कार्य में लापरवाही बरतने...