Azamgarh News: कलाकारों के कजरी प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देर रात तक कजरीमय रहा माहौल
आजमगढ़, सितम्बर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन एवं हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय के संयुक्त सहयोग से शनिवार एवं रविवार को हरिऔध कला प्रांगण में दो दिवसीय कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ। लगातार हो रही बारिश की फुहारों के बीच कजरी की मधुर स्वर लहरियों ने देर रात्रि तक समूचे वातावरण को कजरीमय बना दिया। नामचीन कलाकारों के साथ ही स्थानीय एवं नवोदित कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोक संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया। महोत्सव के दूसरे दिन वाराणसी से आईं डॉ. सुचारिता गुप्ता एवं डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य ने कजरी लोक गायन की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही आजमगढ़ के स्थानीय कजरी कलाकारों नीतीश मिश्रा, आदर्श मिश्रा, शीतला मोहन मिश्रा एवं राहुल मिश्रा ने अपनी प्रस्तुतियों से कजरी की समृद्ध परंपरा को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.