आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कस्बा में गुरुवार को गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और आस्था की त्रिवेणी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कस्बा स्थित भवानी माता मंदिर से 351 महिलाओं ने कलश में जल भर कर पूरे नगर में भ्रमण किया गया। मंदिर के पुजारी विशाल पांडेय के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और बालिकाएं पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। कलश यात्रा शनिचर बाजार से शंकर तिराहा, रोडवेज होते हुए पुन: भवानी माता मंदिर पहुंची। जहां पूरे विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ इस दैरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिं...