Azamgarh News: कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कस्बा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को को गाजे- बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से हुआ। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और आस्था की त्रिवेणी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।कलश यात्रा कस्बा स्थित भवानी माता मंदिर से 351 महिलाओं ने कलश में जल भर कर पूरे नगर में भ्रमण किया गया। मंदिर के पुजारी विशाल पांडेय के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में महिलाओं और बालिकाओ ने पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। कलश यात्रा शनिचर बाजार से शंकर तिराहा, रोडवेज होते हुए पुन: भवानी माता मंदिर पहुंची। जहां पूरे विधि विधान के साथ कलश यात्रा की स्थापना की गई। इस दैरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ काफी संख्या में पुलिस बल कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.