आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: सरयमीर,हिन्दुस्तान संवाद। सरायमीर नगर में अंजुमन तंजीम-ए-हुसैनी के तत्वावधान में गुरुवार को चेहल्लुम-ए-शोहदाए कर्बला का जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में अजादारों और अकीदतमंदों ने भाग लिया। जुलूस से पहले चौक स्थित वक्फ इमामबाड़ा तस्कीन-ए-जैनब में मजलिस-ए-अजा आयोजित हुई। जिसमें उलेमा ने वाक्या-ए-कर्बला, शहादत-ए-इमाम हुसैन और शोहदाए कर्बला की अजीम कुर्बानियों पर विस्तार से रोशनी डाली। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मासूम असगर मारूफी ने कहा कि कर्बला सिर्फ तारीख का एक वाकया नहीं, बल्कि हक और बातिल के बीच फर्क स्पष्ट करने वाला अजीम सबक है। मजलिस के बाद शबीहे ज़ुलजनाह, ताबूत, अलम-ए-मुबारक और ताजिया के साथ जुलूस-ए-अजा बरामद हुआ। अजादार नौहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए इमाम हुसैन और शोहदाए कर्बला को खिराज-ए...