Azamgarh News: करवाचौथ पर खरीदारों से चहका बाजार
आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। करवाचौथ के पर्व को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व की तैयारियों में जुटी महिलाओं की भीड़ से बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं। पूजन सामग्री, साड़ी, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण और करवा की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं व्रत और पूजन की तैयारियों के लिए जरूरी सामान की खरीदारी में जुटी हैं। दुकानदारों को भी पर्व पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। करवा चौथ का पर्व 29 अक्तूबर को पड़ रहा है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निरजला व्रत रखती हैं। इसे लेकर महिलाएं पूजा की थाली, छलनी, दीपक, करवा, रोली, चंदन और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में मिट्टी और सजावटी करवा के साथ पूजन सामग्री के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.