Azamgarh News: करंट लगने से बालक की मौत
आजमगढ़, जुलाई 8 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर मुहम्मदपुर गांव में मंगलवार की शाम करंट लगने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव के पास लगे लोहे के पोल में करंट उतर रहा था। वह उसकी चपेट में आ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर मुहम्मदपुर गांव निवासी सात वर्षीय सागर सिंह पुत्र शिवराज सिंह मंगलवार को घर पर था। शाम को वह शौच के लिए गांव के पास खेत की ओर चला गया। वह देर तक नहीं लौटा। काफी देर होने पर परिवार के लोग तलाशते हुए पहुंचे तो वह बिजली के पोल के पास गिरा मिला। परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मां शांति देवी सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। बालक दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.