Azamgarh News: करंट लगने से दो युवकों की मौत
आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पवई थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खेत देखने गया युवक टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गया। वहीं, रौनापार थाना क्षेत्र में नलकूप चालू करते समय करंट लगने से वृद्ध की मौत हो गई। रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव निवासी 59 वर्षीय राजकुमार सोमवार की शाम पशुओं को चारा लाने के लिए खेत की तरफ गए थे। परिजनों ने बताया कि चारा काटने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए नलकूप चालू करने लगे। इस दौरान वे करंट की चपेट में आने से झुलस गए। परिवार के लोग पहुंचे तो वे अचेत पड़े थे। परिजन उन्हें लेकर अस्पाल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें लेकर लोग मंडलीय अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.