Azamgarh News: करंट अफेयर, जीके के सवालों ने उलझाया
आजमगढ़, नवम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को समाप्त हो गई। जिले में 30 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 6994 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जबकि 19694 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि करंट अफेयर,जीके और गणित विषय के सवाल ने परेशान किया। वहीं हिन्दी समेत अन्य के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे। जिले में 30 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन तक परीक्षा में प्रत्येक पालियों में 13344 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए थे। इसके साथ ही डीएम और एसएसपी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। आखिरी दिन रविवार को 30 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पीईटी की परीक्षा हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.